केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर का किया शुभारंभ
बीकानेर। राजकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगशहर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगाशहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से आसपास के 50 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सीएसआर अथवा अन्य मद से अस्पताल की चार दिवारी बनवाई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका बेहतरीन संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, सुमन छाजेड़ ने उद्बोधन दिया। इससे पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि तीस बेड के अस्पताल से गंगाशहर, भीनासर, गोपेश्वर बस्ती, गोगागेट और शिव वैली सहित आसपास के लोगों को सहूलियत होगी। इस स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त किया गया है। दंत रोग विशेषज्ञ जल्दी ही लगाया जाएगा। इसके अलावा तीन चिकित्सा अधिकारी, छह नर्सिंगकर्मी तथा एक-एक फार्मासिस्ट और लेब टेक्नीशियन भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन आईईसी कॉर्डिनेटर मालकोश आचार्य ने किया। इस दौरान चंपालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक संतोष बावरी, मोहन सुराणा, अशोक बोबरवाल, मनीष अग्रवाल, जोगेंद्र शर्मा, पुखराज चौपड़ा, प्रभारी डॉ. मुकेश जनागल, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, डॉ नवल गुप्ता, डॉ योगेंद्र तनेजा, डॉ रमेश गुप्ता, एक्सइन राजेंद्र सोलंकी, श्रवण वर्मा आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन