केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कैंसर पीडि़तों से किया वर्चुअल संवाद, रैन-बसेरे में भोजन व 100 कम्बल किए वितरित
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री के 72वें जन्मदिन पर रैन-बसेरे में कैंसर पीडि़तों व उनके परिजनों को भोजन-प्रसादी परोसी गई तथा 100 कम्बलें वितरित की गई। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि सेवा कार्यों के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल जुड़कर कैंसर पीडि़तों व उनके परिजनों से संवाद किया।

अर्जुनराम मेघवाल ने रैन-बसेरे में सर्दी को देखते हुए व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कानून मंत्री का जन्मदिन मनाया। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि रैन-बसेरे में निरन्तर सेवाएं प्रदान करने वाले संजय लावट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपचंद सारण का भी जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आरती व संकीर्तन का आयोजन कर मरीजों को स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाएं की गई। कार्यक्रम में भेरूलाल सोनी, अमित राजपुरोहित, चंद्र सिंह चौहान, बाबूलाल सोनी, गिरिराज सोनी, शिव नारायण सोनी, विष्णु सोनी, विशाल सोनी, जानकी रमन मिश्रा, बद्रीराम कुमावत, महेंद्र सोनी, किरण सोनी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन