कोचिंग संस्थानों की आड़ में चल रहे अवैधानिक स्कूल्स, डमी प्रवेश पर कार्रवाई की मांग
बीकानेर। कोचिंग संस्थानों की आड़ में चल रहे अवैधानिक स्कूल्स, डमी प्रवेश लेने व देने वाले स्कूल्स एवं बिना मान्यता चल रहे स्कूल्स पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर को प्राइवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) ने ज्ञापन दिया। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मिले प्रतिनिधि मंडल में रमेश बालेचा, लोकेश मोदी एवं रघुनाथ बेनीवाल सम्मिलित रहे। खैरीवाल ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने शीघ्र से शीघ्र एक्शन प्लान बनाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खैरीवाल ने बताया कि वर्तमान में भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से अनैतिक एवं गैर कानूनी तरीके से संचालित अवैध कोचिंग केंद्रों एवं अवैध विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह केन्द्र फाउंडेशन क्लासेस के नाम से कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दे रहे हैं। इसके लिए बड़े बड़े विज्ञापन इन संस्थाओं द्वारा बेखौफ होकर किए जा रहे हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग तथा अन्य तरीके से खुल्लमखुल्ला ये विज्ञापन करते हैं, यहाँ तक कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों के बच्चे भी इन फर्जी संस्थाओं में पढ़ रहे हैं। ये कोचिंग केन्द्र इन विद्यार्थियों को कुछ विद्यालयों में डमी विद्यार्थी के रूप में दर्शा रहे हैं, जिन विद्यालयों में बच्चों को अध्ययन के लिए कभी जाना ही नहीं होता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन