अघोषित कटौती के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन, बिजली कम्पनी व विधायक के खिलाफ लगाए नारे… देखें वीडियो
बीकानेर। शीतला गेट के बाहर सैन भवन के पीछे मुख्य रास्ता बंद कर टायर जलाकर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। देर रात व बार-बार हो रही अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है वहीं अचानक अघोषित बिजली कटौती होना काफी दुखदायी है। शुक्रवार देर रात करीब 11 से 1.30 बजे तक लाइट कटौती रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों की नींदें उड़ गई और छत व घरों के बाहर बैठकर गर्मी से जूझना पड़ा।

वृद्धजनों व बच्चों के लिए गर्मी में लाइट कटौती होना पीड़ादायी होता है। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए क्षेत्रवासियों ने बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कंपनी के खिलाफ तथा विधायक जेठानन्द व्यास के खिलाफ नारे लगाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक व्यास द्वारा कॉल रिसीव नहीं करना जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया है। इसी प्रकार बिजली कम्पनी द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं लगवाना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन