बेकाबू ट्रेलर ने चार युवको को रौंदा
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे चारों युवकों को रौंदते हुए निकल गया। घटना दूदू स्थित गैजी मोड के पास संतोष होटल के सामने की है। हादसा इतना भयानक था कि चारो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेलर ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर ड्राइवर को तलाश कर रही है। इस हादसे के बारे में दूदू थानाधिकारी जय सिंह बसेरा का कहना है कि शायद ट्रेलर ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस वजह से ट्रेलर बेकाबू हो गया।

इस हादसे में पड़ासोली गांव के रहने वाले अमरचंद माली (30) पुत्र मोहनलाल माली, जितेंद्र (30) पुत्र अशोक सेन, सलीम मंसूरी(32) पुत्र पीरु खान, पवन कुमार (25) पुत्र हनुमान माली की मौत हुई। सूचना के बाद दूदू थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर नेमी चंद मौके पर पहुंचे। हादसे का शिकार चारों युवक मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। उस समय जयपुर से अजमेर जा रहे एक ट्रेलर ने चारों युवकों को चपेट में ले लिया। ट्रेलर चारों युवकों को 100 मीटर तक रौंदता हुआ ले गया। इससे शव को टुकड़े हाईवे पर बिखर गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए