होटल में घुसा बेकाबू कंटेनर, 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। धुले जिले के शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव के पास मंगलवार को एक बेकाबू कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान कंटेनर एक होटल में जा घुसा और पलट गया। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 से 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद तेज रफ्तार कंटेनर कई वाहनों से टकराया और एक होटल में घुस गया। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या और बढऩे की आशंका है।

कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसा आज दोपहर 12 बजे के करीब मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर बाईपास पर हुआ। मध्य प्रदेश से धुले की ओर आ रहे 14 पहिया कंटेनर का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके बाद चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ने दो मोटरसाइकिलो, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक हाईवे पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे कुछ लोग भी हादसे का शिकार बने है। घायलों का शिरपुर और धुले के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन