नशा बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 46 किलो डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर के पूगल और खाजूवाला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का सामान बेचने का धंधा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पूगल का है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 46 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। एक युवक कार पर में डोडा पोस्त बेच रहा था और

दूसरा बाइक पर उसके लिए एस्कोर्ट कर रहा था। पुलिस ने पवन सिंह व कुलविंद्र सिंह को भारत माला रोड से गिरफ्तार किया है। कार में डोडा पोस्त मिला है, जबकि दूसरा युवक निगरानी रख रहा था। कार और बाइक दोनों को जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक घड़साना के रहने वाले हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम के आदेश पर पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों में ही खाजूवाला और पूगल में पुलिस ने कई बार दबिश देकर नशे का सामान बरामद किया है। बीकानेर के खाजूवाला और पूगल के रास्ते ही डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थ आ रहे हैं। पाकिस्तान से आने वाला तस्करी का नशा भी इसी रास्ते होते हुए बीकानेर और अन्य जिलों में पहुंच रहा है। ऐसे में बीकानेर पुलिस की इस क्षेत्र में विशेष सख्ती चल रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन