सीएम के काफिले में दो गाडिय़ों की भिड़त, एएसआई की मौत
जयपुर। एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घुस गई और आगे चल रही दो गाडिय़ों से भिड़ गई। इस हादसे में 1 एएसआई की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर सहित 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे सीएम हाउस से काफिला निकला था। सीएम लघु उद्योग भारती द्वारा सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी जयकिशन के मुताबिक अक्षय पात्र चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया था। रॉन्ग साइड से एक टैक्सी नंबर की कार आई, उसी समय वहां से सीएम का काफिला निकल रहा था। वहां तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने टक्कर मार दी।
इसके बाद टैक्सी सीएम के काफिले की गाडिय़ों से टकरा गई। हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा गाड़ी से उतरे और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 घायलों का जीवन रेखा अस्पताल और 2 घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टैक्सी ड्राइवर के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का आइडेंटिटी कार्ड भी मिला है। हादसे के बाद पुलिस ने कार मालिक को बुलाया। मालिक ने बताया- पवन आज छुट्टी पर था, पता नहीं कैसे गाड़ी लेकर पहुंच गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन