नियंत्रण रेखा पर दो आतंकी ढेर, सुरंग से कर रहे थे प्रवेश
जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के माछिल सेक्टर में हुई इस कार्रवाई में आतंकियों के पास पाकिस्तानी दस्तावेज, मुद्रा और बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद हुई है। यह आतंकी नियंत्रण रेखा पर सुरंग बनाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सुरक्षाबलों से मिली जानकारी कि अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सीमा पार से घुसपैठ कोशिश हो रही है। इसके बाद इलाके को चिंहित कर लिया गया और पूरी सीमा पर तलाशी अभियान शुरू हो गया। इसी दौरान यह आतंकी एक सुरंग से घुसपैठ करते दिखाई दिए तो इन्हें मार गिराया गया। अब उनके साथियों को तलाश की जा रही है। यह आशंका है कि कई आतंकी और हो सकते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए