दो पक्षों में झगड़ा, एक दिन में 4 मामले दर्ज
बीकानेर। कोलायत से मिट्टी सहित अन्य खनिज सामग्री के परिवहन की रॉयल्टी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में गजनेर थाने में दो पक्षों की ओर से चार एफआईआर दर्ज करवाई गई है। करमीसर फांटे पर रॉयल्टी और रवन्ना के विरोध में रास्ता जाम करने वाले प्रभुदयाल गोदारा उनके साथियों पर मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है तो प्रभुदयाल के साथियों ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट और हथियारों के उपयोग के आरोप लगाते हुए एफआईआर करा दी है। इसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।

दूसरी तरफ से हनुमान राम ने एफआईआर करवाते हुए मोहन सिंह, तेजू सिंह व प्रदीप सिंह पर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि तीस जून की रात करीब ढाई बजे रॉयल्टी व रवाना कटवाने गए तो दो गाडिय़ों में सवार लोगों ने पहले वाहन को टक्कर मारी और बाद में रुपए छीनकर भाग गए। बीकानेर के बंगला नगर निवासी रामस्वरूप ने एक अन्य एफआईआर में भी मोहन सिंह, तेजू सिंह, प्रदीप सिंह, जेडी उर्फ जयदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोखा के ही सुनील ने भी मोहन सिंह आदि पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा 15-20 अन्य लोगों के भी झगड़े में शामिल होने के आरोप हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन