दो लैब सीज, एक को कारण बताओं नोटिस
बीकानेर, राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्लैक थंडर के अंतर्गत मंगलवार को सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दल ने एक्स-रे गली सादुल कॉलोनी में औचक निरीक्षण कर दो डायग्नोस्टिक लैब को सीज कर दिया। डॉ गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान ए वन लैब तथा बालाजी लैब में किसी प्रकार का अप्रूवल, सर्टिफिकेट नहीं मिला, ना ही यहां किसी चिकित्सक अथवा लैब टेक्नीशियन के जुड़े होने के प्रमाण मिले।
इस पर दोनों लैब को तत्काल बंद करके सीज कर दिया गया। जबकि थार लैब में काफी कमियां मिलीं इसके चलते उसे समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कारण बताओ नोटिस प्रत्युत्तर सहित कार्यालय तलब किया गया है। कार्रवाई दल में जिला कार्यक्रम समन्वयक पीसीपीएनडीटी महेंद्र सिंह चारण शामिल रहे। टीम द्वारा श्री राम वूमेन हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया यहां एमटीपी तथा आईवीएफ से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया जो सही पाई गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन