छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी में हुए घायल
बीकानेर । एग्रीकल्चर कॉलेज में सोमवार को स्टूडेंट्स के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के युवक घायल हुए, जिन्हें बाद में पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकूबाजी में दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। बीछवाल एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि प्राइवेट बस स्टेंड के पास से आज चार छात्र पैदल कॉलेज जा रहे थे, तभी कॉलेज के कुछ अन्य छात्र बाइक पर आए और उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो छात्र हितेश जाट व अनुज के चोट आई है। हमलावरों ने हितेश की पीठ पर चाकू के वार भी किए हैं। साथी छात्र अनुज को भी चोटें आई हैं। हितेश ने बताया की किसी बात को लेकर सुशील चौधरी व देवेंद्र उससे रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन