दो किसान एक मजदूर के खातों से 145 करोड़ से अधिक का लेनदेन
अजमेर। दो किसानों और एक मजदूर के डॉक्यूमेंट धोखाधड़ी से लेकर बैंक खाते खुलवाए। फिर आरोपियों ने उन खातों से 145 करोड़ 16 लाख रुपए का लेनदेन किया। पीडि़तों को इसका तब पता चला, जब उनके घर जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस आए। इनमें 143 करोड़ का लेनदेन तो सिर्फ एक किसान के खाते से किया गया। इस किसान के पैन कार्ड का दुरुपयोग किया। किसान के अनुसार, वह कभी मुंबई नहीं गया, लेकिन उसके नाम से वहां फर्जी कारोबार किया गया। जीएसटी विभाग दिल्ली से नोटिस मिलने पर उसे फर्जीवाड़े का पता चला।
दूसरे किसान से बाइक के लिए लोन दिलाने के बहाने पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो ली गई। जो अभी तक वापस नहीं की गई है। अब उसे सीआईडी और पुलिस बेंगलुरु की ओर से नोटिस आ रहे हैं। वहीं एक मजदूर को रोजगार का झांसा देकर उसके दस्तावेज और फोटो लिए गए थे। इन डॉक्यूमेंट का दुरुपयोग कर मुंबई में एक फर्जी कंपनी खोली गई और कोटक बैंक में अकाउंट खोलकर करोड़ों का लेनदेन किया गया। तीनों पीडि़त गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी वंदिता राणा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन