बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाश
बीकानेर के रेलवे ट्रैक के पास दो युवकों की शनिवार को लाश मिली। शिवा कॉलोनी में रहने वाले राजेश गहलोत और छगन के शव जोड़बीड़ के पास स्थित डंपिंग यार्ड के पास मिले थे। राजेश गहलोत और छगन भाटी यहां कैसे पहुंचे? इस बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों के शव थोड़ी दूरी पर मिले और इनमें से एक के भी ट्रेन के नीचे आने के निशान नहीं है। ऐसे में चोटों के लिहाज से टकराकर दूर जा गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

थोड़ी ही दूरी पर इनकी बाइक खड़ी है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों के शव असहाय सेवा संस्था एवं खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सेवादारों के सहयोग से पीबीएम हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में पहुंचाए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों रात से ही गायब थे। इनमें से राजेश ने दो बार शादी की। दोनों ही लड़कियां बिहार की थी और दोनों चली गई। इससे वह दुखी भी था। इसके बावजूद दोनों के एक साथ मृत्यु पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां दोनों के शव मिले हैं उससे थोड़ी दूरी पर पानी की बोतल, नमकीन के पैकेट भी मिले हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन