बीकानेर में दो दिवसीय पाठात्मक भैरव महायज्ञ 6 जुलाई से, 108 ब्राह्मण करेंगे 11 हजार पाठ
बीकानेर। साधना केन्द्र वृंदावन धाम के तत्वावधान में पाठात्मक भैरव महायज्ञ का दो दिवसीय आयोजन 6 व 7 जुलाई को किया जाएगा। भैरव बाबा साधना केन्द्र वृंदावन के अमरानंद महाराज व साधना केन्द्र वृंदावन के पीठााधीश मृत्युंजय गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में व बीकानेर के जाने-माने यज्ञाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में पाठात्मक भैरव महायज्ञ आयोजित होगा। पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि जवाहरनगर स्थित रंगोलाई भवन रामेश्वरम महादेव मंदिर में 108 ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक भैरव महायज्ञ किया जाएगा। उक्त आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सिद्ध नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता श्री शिवसत्यनाथजी महाराज, अमरानंदजी महाराज एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू द्वारा किया गया। पं. किराड़ू ने बताया कि भैरुनाथ बाबा का तेल से रुद्राभिषेक किया जाएगा तथा दो दिन में 108 ब्राह्मणों द्वारा 11 हजार भैरव पाठ, महाआरती, दीपदान के आयोजन होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन