दो दिन लू का येलो अलर्ट, 15 शहरों में पारा 40 पार…देखें लिस्ट
बीकानेर। प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मई माह लगने के साथ ही गर्मी के पारे में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश के करीब 15 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। शनिवार को दिनभर गर्म हवाओं का दौर जारी रहा तथा तपिश ने लोगों के बुरे हाल किए। मौसम केन्द्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है, यानि गर्मी और तेजी पड़ेगी।

7 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हीटवेव/लू चलने की संभावना है। 7 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। 8 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 8 मई से मौसम फिर से बदलने की संभावना है। एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके असर से राजस्थान के कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में आंधी चलने के साथ बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन