बीकानेर में लगातार दो दिनों से मिल रहे शव
बीकानेर। बीकानेर में लगातार दो दिनों से अलग-अलग स्थानों पर शव मिल रहे हैं। बुधवार को शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक और शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि कृष्णा पेट्रोल पंप से कुछ आगे मुख्य मार्ग के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस पहुंची। जिसने खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों शोएब, हाजी नसीम, हाजी जाकिर, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद सत्तार, ताहिर हुसैन और राजकुमार खडग़ावत को मौके पर बुलाया और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया।
मृत युवक केवल बनियान व अंडरवियर पहने हुए था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर से कानासर की ओर जाने वाले मार्ग पर शव मिला था। युवक के शव के पास से सल्फास के पैकेट मिले थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा। इससे पहले मंगलवार को भी वेटरनरी कॉलेज के पास फांसी पर लटका शव मिला था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन