दो कोचिंग संस्थानों पर इनकम टैक्स
जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित दो कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है. शुक्रवार को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कई अधिकारियों ने दोनों कोचिंग संस्थानों के दफ्तर और अन्य जगहों पर तलाशी ली.राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सीकर में आयकर विभाग की कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों की मालिकानों की नींद हराम हो चुकी है. सीकर जिले में स्थित दो कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बीते तीन दिनों से जारी है. शुक्रवार को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कई अधिकारियों ने दोनों कोचिंग संस्थानों के दफ्तर और अन्य जगहों पर तलाशी ली. मिली जानकारी के अनुसार सीकर की गुरुकृपा और मैट्रिक्स कोचिंग पर इनकम टैक्स की कार्रवाई तीसरे दिन भी चल रही है.शुक्रवार को सीकर शहर की गुरुकृपा कोचिंग और मैट्रिक्स कोचिंग पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम की सर्वे की कार्रवाई जारी है.

दोनों संस्थानों पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों से टीम के सदस्य बुधवार को सुबह कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. इसके बाद से आयकर विभाग की करवाई अभी भी लगातार चल रही है. जानकारी के अनुसार टीम ने कुछ दस्तावेज भी जुटाए है. इसके साथ ही कोचिंग संस्थान के ऑफिस के अलावा हॉस्टल सहित अन्य जगहों पर भी सर्वे से जुड़ी जांच पड़ताल की गई है. ज्ञात रहे कि इससे पहले भी पिछले दिनों एक अन्य कोचिंग संस्थान पर इनकम टैक्स व एक संस्थान पर ईडी की कार्रवाई हुई थी. अब सीकर की दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों पर 3 दिन से इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है. फिलहाल आयकर विभाग की टीम की सर्वे की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि टीम को कार्रवाई में क्या कुछ मिला है.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन