पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बीकानेर। बीकानेर में बुधवार की शाम बरसाती पानी से बने तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा छत्तरगढ़-रावला रोड पर हुआ है। पुलिस के अनुसार छत्तरगढ़ से रावला के बीच सड़क पर कई जगह गड्ढे होने से पानी एकत्र हो जाता है। ऐसा ही एक जोहड़ बरसात के पानी से भरा था। चार-पांच फीट पानी ही इस जोहड़ में था।
जिसमें बच्चे नहाने चले गए। इस दौरान डूबने से दो बच्चों अमित पुत्र रामेश्वरलाल नायक उम्र आठ वर्ष और गुड्डू पुत्र चुन्नीलाल नायक उम्र छह वर्ष की मौत हो गई। एक अन्य कमलेश पुत्र चुन्नीलाल को बचा लिया गया। चुन्नीलाल के दो बेटे थे, जिसमें एक की मौत हो गई। छत्तरगढ़ थाने के कांस्टेबल पारस को जब इसका पता चला तो वो सीधे पानी में पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद पारस ने एक बच्चे की जान बचा ली।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन