सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
बीकानेर। पूगल की आरडी 682 से दो भाई कालूराम और ईसरराम सांसी बाइक पर पूगल की तरफ जा रहे थे। इसी मार्ग पर रास्ते में ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इससे दोनों भाई चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में चोट लगी थी।
कालूराम और ईसरराम घर के काम से ही निकले हुए थे। पूगल जा रहे थे। पूगल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया- ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद भाइयों का पूगल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन