पचास लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत आज नापासर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम ने 9 किलो अफीम के दूध के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। पकड़े गये आरोपी से एक वाहन भी जब्त किया है। जानकारी मिली है कि भारतमाला रोड़ पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें शिवपुरी लोहावट निवासी रमेश विश् नोई और राजाराम विश्नोई को पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में डीएसटी के एएसआई रामकरण की भूमिका अहम रही।इनके साथ हैड कानि कानदान व कास्टेबल देवेन्द्र शामिल रहे। ये दोनों तारानगर जा रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ये किस व्यक्ति को अफीम का दूध सप्लाई करने वाले थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन