अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार व जिन्दा कारतूस सहित दो को दबोचा है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान जेएवीसी थानान्तर्गत बोलरो में सवार एक युवक पुलिस को देख भागने लगा तो पुलिस को शक हुआ और तुरंत पुलिस टीम ने युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया।

पकड़ा गया युवक बंगलानगर निवासी मूलचंद है। जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उसकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। वहीं एक अन्य युवक पर भी संदेह होने युवक से पूछताछ की संतोषजनक जबाब नहीं देने पर तलाशी ली तो रिडमलसर निवासी अमन भाटी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इनके पास से अवैध हथियार आएं कहां से। जेएनवीसी थाने में दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन