400 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर में अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के प्रयास चल रहे हैं। कालू पुलिस थाने ने चार सौ दस ग्राम अफीम बरामद की। इस अफीम के साथ पुलिस ने एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है। रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम की सूचना पर भारत माला रोड़ के कालू क्षेत्र में कालू पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान कमलेश बिश्नोई 22 वर्ष गांव घमडिया पुलिस थाना सुरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर और नितेश कुमार बिश्नोई उम्र 20 निवासी ढ़ाबा पुलिस थाना सुरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर को रोककर पूछताछ की।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अफीम बरामद की गई। तस्करी में काम ली जा रही कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पता लगाया है कि इससे पूर्व भी ये युवक पांच बार अवैध मादक पदार्थ की खेप ले गए थे। अब ये पता लगाया जा रहा है कि पहले कहां और कब ये खेप ले गए थे। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड लेकर पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के तार गुजरात, राजस्थान व पंजाब में जुडे हुए हैं। गुजरात से राजस्थान और पंजाब को जोड़ते इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन