25 लाख की एमडी सहित दो गिरफ्तार
बीकानेर। डीएसटी और नोखा थाना पुलिस ने 56 ग्राम एमडी जप्त करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र में रोड पर बोलेरो जीप जा रही थी। डीएसटी और नोखा थाना पुलिसने बोलेरो रूकवा कर जीप की तलाशी ली तो उसमें रखी 56 ग्राम एमडी जप्त कर जीप सवार दो जनों को गिरफ्तार किया।
जप्त एमडी की बाजार में कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहित और प्रकाश निवासी नागौर हैं। फिलहाल पुलिसदोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इस कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही है। प्रशिक्षु आइपीएस आदित्य काकड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


वहीं दंतौर थाना पुलिस और आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 केएचएम स्थित चाय की दुकान के पास से खड्ढे में दबा कर रखी गई अवैध शराब की 16 पेटी बरामद की है। साथ ही पुलिसने इस मामले में एक आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जेठाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन