डॉक्टर से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। शहर की सदर थाना क्षेत्र में डॉक्टर से कार लूट प्रकरण में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में रामपुरा बस्ती निवासी चन्द्र सिंह उर्फ बाबू और गजेन्द्र सिंह उर्फ पीयूष नामक युवकों को पकड़ा हैं। जिनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। ये दोनों 16 फरवरी को पंचशती सर्किल से चिकित्सक शेखर से कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस को कार गंगानगर के जवाहर नगर से बरामद हुई हैं। कार्यवाही में एएसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में डीएसटी के दीपक यादव, एएसआई रामकरण, एएसआई देवेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक ने डॉ शेखर से फोन लेकर किसी से बात की थी। जिस नंबरों पर इन आरोपियों ने बात की। वे शेखर के फोन में आ जाने से पुलिस ने उन नंबरों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर उनके परिवार तक पहुंचे।उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन