सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
बीकानेर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा जरुरतमंदों को जूतों का वितरण किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के मौसम में भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा जूतों का वितरण किया जाता है। विगत सात वर्षों से लगातार सेवा का यह क्रम जारी है। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा ट्रस्ट के माध्यम से इस बार 500 जोड़ी जूतों का वितरण किया गया है। इनमें महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रकार के जूते हैं जो सर्दी से राहत प्रदान करेंगे। प्रणव भोजक ने बताया कि कच्ची बस्तियों, रैन-बसेरों सहित 500 जरुरतमंदों को जूते वितरित किए जा रहे हैं। वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ युधिष्ठर सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, नरपतसिंह भाटी, शक्ति सिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, नरेन्द्र चंचल, आदर्श शर्मा, धनराज जाखड़, घनश्याम जाजड़ा, महेन्द्र सोनावत, शांतिलाल सेठिया, नरेन्द्र भादाणी, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, नगेन्द्र नरुला, धीरज रांका आदि द्वारा किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन