न्यास ने की कार्यवाही : जर्जर कियोस्क हटाए
बीकानेर। नगर विकास न्यास ने सर्वोदय बस्ती में बने जर्जर कियोस्क हटाने की कार्यवाही बुधवार को प्रारंभ की। जिला कलेक्टर और न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को ही फील्ड विजिट के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए थे। न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि संबंधित अभियंता द्वारा बुधवार प्रात: जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ इन जर्जर कियोस्कों को हटाने की कार्यवाही शुरू की।
उन्होंने बताया कि यह कियोस्क हटाने के बाद इसकी रिक्त भूमि के उपयोग संबंधी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तावित की जाएगी। जिला कलेक्टर के निर्देश पर इससे पूर्व भी पंचशती सर्किल, पटेल नगर, नागणेची मंदिर और मेडिकल कॉलेज के पीछे बने जर्जर कियोस्क हटाए गए थे। आहूजा ने बताया कि यह कियोस्क अवधि पार हो गए थे तथा वर्तमान में पूर्णतया अनुपयोगी हो गए थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन