सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंदा, यवुक की मौत
बीकानेर। ट्रैक्टर में लिफ्ट लेने के लिए सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीकानेर के डूंगरगढ़ में स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ट्रक युवक को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है।

थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि गुंसाईसर बड़ा गांव का रहने वाला श्रीभगवान सारस्वत (25) हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर आया तो युवक लिफ्ट लेने के लिए उस ओर दौड़ा। इसी दौरान ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल गया। आपणो गांव सेवा समिति के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन