ट्रक और कंटेनर की टक्कर में दो की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की तरफ बिग्गा गांव के पास घने कोहरे के कारण दो गाडिय़ा टक्करा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। दोनों के शव क्षतिग्रस्त वाहन के केबिन में फंस गए, जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतकों में से एक ही पहचान नहीं हुई है। सूचना के बाद आपणो गांव सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शवों को बाहर निकाला। शव इतनी बुरी तरह से फंस गए हैं कि कटर मंगवाकर, क्षतिग्रस्त गाडिय़ों की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में माल लोड था।

कंटेनर में टाइल्स भरी हुई थी, जबकि ट्रक में मूंगफली भरी थी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास की दुकानों से लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया मरने वालो में से अब तक एक की शिनाख्त हुई है। जिसका नाम मांगीराम पुत्र दलाराम है। वो हीरानगर सोभणा, जैतमाल गुढ़ामलानी सियागो की ढाणी सिणधरी, बालोतरा का रहने वाला है। दूसरा साथी धर्माराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी लाखासर चौहटन का शव कई जगह से काट-काटकर बाहर निकाला गया। वहीं कंटेनर में सवार एक अन्य युवक इशाक पुत्र कासम खान निवासी रतनगढ़ चूरू घायल है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन