सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई मोदी की मंत्री
केन्द्र सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री मध्य प्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ जैसा स्लोगन सही तरीके नहीं लिख पाईं। उन्होंने बोर्ड पर लिखा- ‘बेढी पडाओ बच्चाव’। 12वीं पास मंत्री ठाकुर की इस लिखावट ने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए हैं। मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह स्लोगन मंत्री जी को जागरूकता पर रथ पर लिखना था। यह कोई ऐसा स्लोगन भी नहीं है जो अचानक सामने आया है।

इस स्लोगन को वर्षों से सरकारी विज्ञापनों में, खबरों में यहां तक कि दीवारों पर लिखा हुआ देखा जा सकता है। मंत्री जी की भी इस पर कई बार नजर भी पड़ी होगी। इसके बावजूद मंत्री इसे सही तरीके से नहीं लिख पाईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके मंत्री पद पर चयन को लेकर भी सवाल उठा दिए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए