ट्रोमा सेंटर में भिड़े दो पक्ष, चले लात-घुंसे
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते महिलाएं भी आपस में लडऩे लगी। काफी देर चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाएं चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर की रहने वाली है।

ट्रोमा सेंटर में दोपहर में एक घायल मरीज को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ और लोग पहुंचे और इलाज का विरोध करने लगे। पहले दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने जोर-जोर से चिल्लाये और बाद में आपस में भिड़ गए। कई मरीज और उनके परिजन भागकर दूसरी तरफ निकले। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाद में माया पत्नी भंवरलाल और सरोज पत्नी हीरालाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया।
बताया जा रहा है कि पलाना व उदयरामसर के बीच किसी को धक्का देकर गिराने और झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था। इस झगड़े में घायल ही ट्रोमा सेंटर पहुंचा था। पीछे पीछे दूसरे पक्ष ने पहुंचकर वहां हंगामा शुरू कर दिया। गंगाशहर पुलिस ने इस झगड़े की एफआईआर अलग से दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन