ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बीकानेर। बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। कोटगेट थाना इलाके में स्थित रानी बाजार की ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर और गोदाम दोनों में सुबह अचानक आग लगी। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोगों घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी, फायर ब्रिगेड को भी फोन किया।

कुछ ही देर में पहुंची तीन अलग अलग फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखे टायर व अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आसपास आग को नहीं फैलने दिया गया। रानी बाजार इलाके में बीजेटी कार्गो एक्सप्रेस कंपनी के गोदाम में आज सुबह 6 बजे के आस-पास आग लग गई। गोदाम में ग्राहकों के पार्सल और स्टेशनरी अन्य केमिकल थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पा लिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन