गोचर ओरण संरक्षण संकल्प : दो दिसम्बर को कलक्ट्रेट पर रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा आयोजन
23 नवम्बर को रामझरोखा कैलाशधाम में होगी विशाल मीटिंग
बीकानेर। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान की गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ का आयोजन 2 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं, गौभक्तों के सान्निध्य एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 2 दिसम्बर को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा।
गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से उक्त आयोजन के संबंध में 23 नवम्बर, रविवार को गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में शाम 4 बजे विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें पं. राजेन्द्र किराड़ू, पं. सुशील किराड़ू, पं. गायत्रीप्रसाद शर्मा, पं.यज्ञप्रसाद शर्मा, कविशंकर किराड़ू, मनोज सेवग, सूरजप्रकाश राव, कैलाश सोलंकी, निर्मल शर्मा, विजय थानवी, मिलन गहलोत, कमल व्यास एवं मोहित आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन