ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति रही बाधित
बीकानेर। व्यास कॉलोनी क्षेत्र के चार नंबर सेक्टर में आज दोपहर ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां पर एक निजी अस्पताल के सामने वाली गली में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गयी। धूं-धूं कर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग को दी। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। ट्रांसफार्मर के दुरुस्ती करण का काम किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के चलते आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ता गया जिसके चलते ट्रासफार्मर के एक फेज में आग लग गई ।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन