कामाख्या जा रही ट्रेन के 21 कोच पटरी से उतरे
आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) के 21 डिब्बे बुधवार को बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुआ। ट्रेन बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी। जिसे गुरूवार शाम 4.25 पर असम के कामाख्या पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही यह ट्रेन हादसे की शिकार हो गई। ट्रेन पटरी से उतर गई। हर तरफ अफरातफरी मच गई। 21 कोच पटरी से उतर गए। स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और यात्रियों की मदद की। कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए इस बात की जानकारी सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने दी। 977144997, 8905697493, 8306182542, 7759070004, हेल्प लाइन नंबर प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149.

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए