दु:खद हादसा : एक साथ जली छ: जनों की चिता
नोखा। बारात में खाना खाकर घर लौटते समय बुधवार रात करीब 11 बजे कार के ऊपर राख से भरा ट्रॉला पलट गया था। हादसा देशनोक (बीकानेर) में हुआ। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीर देखकर पड़ोसी ने नंबर से गाड़ी को पहचान लिया और वह मौके पर पहुंच गया। लेकिन, परिजन रातभर इस हादसे से बेखबर रहे। बारात में गए 6 चचेरे भाइयों की रास्ते में आइसक्रीम खाते हुए ली गई सेल्फी उनकी आखिरी याद बन गई। चार घंटे बाद ही एक्सीडेंट में सभी की मौत हो गई। जहां बुधवार शाम तक खुशियों का माहौल था, वहां सुबह होते ही मातम पसर गया।
सभी नोखा (बीकानेर) के रहने वाले थे। हादसे में पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम और उनके भाई मूलचंद (45) निवासी मरोठी चौक, श्यामसुंदर (60) पुत्र चेतनराम व उनके भाई द्वारिका प्रसाद (45) निवासी पंचारिया चौक, करणीदान (50) पुत्र मोहनराम निवासी पंचारिया चौक और अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी चाचा नेहरू स्कूल के पास मौत हो गई। नोखा में गुरुवार को एक साथ 6 भाइयों की अर्थी निकली। दोपहर करीब 3:30 बजे सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
ट्रॉले के नीचे दब गई थी कार
बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया- हादसे की सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राख से भरा ट्रॉला कार के ऊपर पलट गया था, जिससे कार में सवार सभी छह लोग नीचे दब गए थे। करीब आधे घंटे तक वे कार के अंदर फंसे रहे। कार पूरी तरह से पिचक चुकी थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन