ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आईपीएस अधिकरी से भी ली रिश्वत, एसपी ने किया लाइन हाजिर
बीकानेर। बीकानेर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सादी वर्दी में गाड़ी से जयपुर जा रहे एक आईपीएस अधिकारी को भी नही बख्शा। घटना १४ जून ३ बजे के आसपास की हैं। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आईपीएस से नियमों का उल्लंघन बताकर चालान की बजाय रिश्वत की मांग कर डाली। आईपीएस अधिकारी ने मामलें को भांपते हुए उन्हें सिगनेचर किया हुआ ५०० रुपये का नोट थमा दिया। इसके बाद जब इस आईपीएस अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथ पांव फूल गए और माफी मांगने लगें। इसकी घटना की जानकारी आईपीएस ने ट्रैफिक पुलिस के सीईओ और सीआई के तक पहुँचाई। जिसके बाद जिलें के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने इन चारों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन चार पुलिसकर्मियों में एक हवलदार और तीन सिपाही है। इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन