ट्रेक्टर-ट्रॉली टकराई, बाइक सवार तीन जनों की मौत
बीकानेर। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर सड़क से नीचे करीब 100 मीटर तक खेत में घसीट ले गया। इससे बाइक सहित तीनों लोग मिट्टी में धंस गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर तीनों शवों को निकाला। हादसा मंगलवार दोपहर बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के अरजनसर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-62 पर मंगलवार दोपहर ट्रेलर बीकानेर की तरफ से टाइल्स भरकर सूरतगढ़ की ओर जा रहा था। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अरजनसर से आ रही थी। बाइक सवार तीन लोग ट्रॉली के पीछे चल रहे थे। अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर बाइक सहित तीनों लोगों को घसीटते हुए हाईवे से करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गया। बाइक सहित तीनों लोग मिट्टी में दब गए।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढा खोदकर बाइक व तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना पर मिले आधार कार्ड से तीनों बाइक सवारों की पहचान शेरपुरा निवासी बीरबल राम मेघवाल (55) पुत्र मूलाराम, कानाराम मेघवाल (35) पुत्र मनीराम और रामस्वरूप मेघवाल (23) पुत्र रामलाल के रूप में हुई। तीनों अरजनसर से बाइक की सर्विस करवाकर अपने गांव शेरपुरा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर अरजनसर, महाजन, शेरपुरा से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन