नाथसागर क्षेत्र में फटी पाइप लाइन, घर-दुकान में आई दरार… देखें वीडियो
बीकानेर। नाथसागर क्षेत्र में बुधवार को अचानक पाइप लाइन फट जाने से घर व दुकान में दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन फटने से सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बहने लगा और घरों में घुसने लगा। क्षेत्र निवासी श्रीराम सेवग ने बताया कि उनके घर की सीढिय़ां व दुकान के पास दरार आ गई। उन्होंने जलदाय विभाग में फोन करके पहले सप्लाई बंद करवाई ताकि पानी व्यर्थ न बहे और घरों में न घुसे। बताया जा रहा है कि यह पाइप लाइन काफी दिनों से यह जर्जर अवस्था में थी, लेकिन परवाह नहीं किए जाने के कारण आज ब्लास्ट हो गई। गौरतलब है कि कुछ ही दूरी पर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास का कार्यालय भी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन