कल जरूर करें कन्या पूजन, प्रसन्न होंगी माताराणी
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विशेष आराधना की जाती है। नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी तिथि के दिन हवन और कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। अष्टमी तिथि पर महागौरी का पूजन किया जाता है और नवमी पर मां सिद्धिदात्री का। नवरात्रि में अष्टमी तिथि 29 मार्च को पड़ रही है। महानवमी 29 मार्च को रात्रि 09: 07 से आरंभ होगी और 30 मार्च को रात्रि 11: 30 मिनट तक रहेगी। इसीलिए कन्या पूजन 30 मार्च को किया जाएगा।
कन्या पूजन विधि
महाष्टमी और राम नवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं सर्वप्रथम मां दुर्गा की आरधना करें।
अब इसके बाद कन्याओं को बुलाएं और आसन पर उन्हें बिठाएं। स्वच्छ जल से कन्याओं के पैर धुलाए और फिर अक्षत और पुष्प से उनकी पूजा करें। इसके बाद कन्याओं को हलवा, चना और पूड़ी का भोग लगाएं।
कन्याओं को भोग लगाने के बाद उन्हें दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। अब प्रसाद खाकर व्रत का पारण करना चाहिए।

महाअष्टमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
यदि आप महाष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं तो 29 मार्च को 12:13 मिनट तक आप कभी भी कन्या पूजन कर सकते हैं। इस मुहूर्त में कन्या पूजन फलदायी होता है। ब्रह्म मुहूर्तमें मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ऊं ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे बीज मंत्र का जाप करें।
महानवमी के दिन अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11: 45 मिनट से दोपहर 12: 30 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस दिन बृहस्पतिवार होने के साथ सुबह से पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 10: 58 मिनट तक रहेगा। ये योग कन्या पूजन के लिए अतिशुभ माना जाता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन