बीकानेर के इस नाटक को देखने पहुंचे कलक्टर और सीएमएचओ, देखें वीडियो…
बीकानेर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के फायदो का प्रचार करके आमजन को योजना से जोडऩे के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अनुभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में पहले कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ हुआ। यू एस एकेडमी संस्थान की के के रंगा एंड पार्टी द्वारा बेहतरीन नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने चिरंजीवी योजना को देश की सबसे बेहतरीन योजना बताते हुए आमजन से अधिकाधिक जुड़कर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, दाऊ लाल ओझा आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक में हास्य कलाकार केके रंगा द्वारा बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर उपस्थित आमजन को खूब हंसाया गया वही वॉइस आर्टिस्ट ठाकुरदास स्वामी द्वारा अलग-अलग पशु-पक्षियों, जानवरों की आवाजें निकालकर माहौल को खुशनुमा बनाया गया। अभिनेता जितेंद्र पुरोहित व मधुसूदन हर्ष ने अपने जबरदस्त अभिनय की छाप छोड़ी। दल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर तथा बांद्रा बास में भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। बुधवार को दल द्वारा मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर तथा श्रीरामसर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन