मूक-बधिर सरकार को जगाने का प्रयास, रांका ने भैंस के आगे बजाई बीन
चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे नौ अनशनकारी
बीकानेर। ईसीबी प्रकरण में चल रहे अनशन के चौथे दिन गुरुवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने भैंस के आगे बीन बजाकर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया। महावीर रांका ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार व उसके मंत्री को अंधी व मूक-बधिर हो चुकी है। उन्हें न तो कुछ सुनाई दे रहा है और न ही कुछ दिखाई दे रहा है और बोलने के लिए तो कुछ बचा ही नहीं है

। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने चेतावनी दी है कि समय रहते मंत्री व मुख्यमंत्री नहीं चेते तो इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। चार दिनों से लगातार नौ जने भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अनशन पर बैठे डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया ने बताया कि हम नौ अनशनकारियों ने संघर्ष की राह थाम ली है, शरीर से भले ही कमजोर हो रहे हैं लेकिन मन मजबूत है। गौरतलब है कि भाजपा नेता डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, पवन महनोत, कुलदीप यादव, मनोज गहलोत, राजेंद्र व्यास, टेकचंद यादव, मोहित बोथरा, पूर्व पार्षद नीलम जांगिड़ व सरला राजपुरोहित गत चार दिनों से आमरण अनशन पर हैं।

पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि धरने को भाजपा नेता विजयमोहन जोशी, नरसिंग सेवग, कैलाश पारीक, शिवकुमार पांडिया, पूर्व पार्षद विमला गहलोत, गिरिराज जोशी, नरेश जोशी, बालकिशन व्यास, जाट महासभा भोमराज, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, सुमन जोशी, उमेश सोनी, भगवती स्वामी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ से रमेश पारीक, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, आदर्श शर्मा, सुरेन्द्र बिश्नोई, विजयपाल सिंह शेखावत, राकेश रंगा, नरेन्द्र पुरी, जितेन्द्र बिश्नोई, राजेन्द्र किराड़ू, राजपाल सिंह राठौड़, विजय पारीक, रघुवीर सिंह राठौड़, हरनाथ सिंह राठौड़, श्याम बाबू पंवार, मानवेन्द्र सिंह राठौड़ राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, नवरतन सिंह सिसोदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

राजस्थान पेंशनर समाज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिलामंत्री कालूराम भाटी ने तथा भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा कंवर व दीपक चतुर्वेदी ने भी धरने को समर्थन दिया। शुक्रवार को वार्ड सं. 3, 17, 19, 24 चारों वार्डों से गणमान्यजन धरने को समर्थन देने पहुंचेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए