स्वस्थ रहना है तो इस तीन दिवसीय शिविर में करवाएं पंजीयन
नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 23 से
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर, बीछवाल में स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय प्रात: 6 से 11 बजे तक रहेगा। केंद्र निदेशक डॉ. देवाराम काकड़ ने बताया कि शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा रोगों से बचाव हेतु क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा।

वर्तमान समय में बहुत तेजी से मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए दैनिक जीवनचर्या में योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा, आहार चर्या आदि की पालना करना जरूरी हो गया है। शिविर में मधुमेह रोग से बचाव व प्रबंधन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा, प्राणायाम एवं योग की क्रियाओं का अभ्यास करवाने के साथ-साथ आहार का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा मधुमेह रोग से बचाव व प्रबंधन के लिए मिट्टी-पट्टी, मिट्टी का स्नान, गर्म-ठंड सेक, कटी स्नान, वाष्प स्नान, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम आदि क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। शिविर में भाग लेने हेतु अपना पंजीयन 22 अगस्त तक केंद्र पर प्रात: 7 से 11 व सायं 4 से 6 बजे तक करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9529650839 सम्पर्क कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन