निरोगी जीवन जीने के लिए डॉ. बैगानी दिए सुझाव
बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. मानमल बेगानी (वरिष्ठ सर्जन) बॉम्बे हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु कार्यशाला रखी गई। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने के लिए किसी भी चिकित्सा को लेने से पहले नियमित, संयमित आहार एवं योग को जीवन में अपनाने तथा फास्ट फूड एवं तेल पदार्थों का त्याग अथवा उपयोग कम करने से किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए गहन चिकित्सा अथवा दवाइयों से बचाव का सुझाव दिया।

भौतिक सुखों के लिए स्वस्थ जीवन को प्रमुख आधार मानते हुए धन को गौण बताने के साथ ही भारत को योगसाधना का जन्मदाता एवं औषधीय जड़ी-बूटियों से सम्पन्न बताते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को स्वस्थ्य से जोड़ते हुए योग को जीवन में अपनाने एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया।
इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण, शॉल, गुडलक प्लांट एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका विशेष सम्मान किया गया। शालाध्यक्ष विजय कोचर, सचिव सीए माणक कोचर व प्राचार्या रूपश्री सिपानी द्वारा स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी विशेष जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान निर्मल पारख, विजय बांठिया, महेन्द्र पुगलिया का भी आतिथ्य रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन