बीकानेर के उपभोक्ताओं को मिलेगी राज्य की 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना
बीकानेर। मुख्यमंत्री नि:शुल्क विद्युत योजना में पंजीयन कराने वाले बीकानेर के उपभोक्ताओं को 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना में पंजीयन कराने के लिए जल्दी ही जोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। इस योजना के तहत पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 1.1 किलोवाट की सोलर यूनिट लगाने के लिए 17 हजार का अनुदान दिया जाएगा। सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 1.1 किलोवाट की सोलर यूनिट लगाने पर केन्द्र सरकार की पीएम सूर्यघर योजना के तहत 33 हजार और राज्य सरकार की ओर से 17 हजार की सब्सिडी दी जा रही है। अभी बीकानेर के उपभोक्ताओं को इस योजना में पंजीयन कराने की सुविधा नहीं मिल रही है, ऐसे में सीईएससी राजस्थान ने तत्काल इस पर ध्यान देते हुए शहर को भी जोडऩे की तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। कम्पनी का कहना कि जल्दी ही बीकानेर शहर के पंजीकृत उपभोक्ता सोलर लगाने के लिए पंजीयन करा सकेंगे। तीन किलोवाट से अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर सूर्यघर की योजना के तहत अधिकतम 78 हजार व राज्य सरकार की ओर से 17 हजार रुपए की ही सब्सिडी मिलेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन