टायर फटा, ट्रक में जा घुसी कार, चार की दर्दनाक मौत
बेगू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडना के समीप शनिवार सुबह तेज गति से आ रही कार के टायर फट जाने से कार डिवाइडर क्रॉस कर दूसरे मार्ग पर चली गई। कार पलट कर बुरी तरह से सड़क पर घसीटते हुए सामने से आती एक ट्रक में घुस गई। हादसा इतना तेज था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर कार के पुर्जे तक बिखर गए।

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद गुजरात से एक कार में सवार हो चार जने कोटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे मांडना चौराहे के निकट एक ढाबे के समीप अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर क्रांस कर दूसरी ओर जाकर एक ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार चार में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए