16 मई को निकलेगी तिरंगा यात्रा : पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों की तोड़ी कमर

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में बुधवार को शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया उपस्थित रहे। अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोडऩे का काम किया है। ऐसे में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है यह हमारी सेना के लिए निकाला जा रहा सामाजिक कार्यक्रम है इसमें आमजन की भागीदारी रहेगी। प्रदेश मंत्री और संभाग समन्वयक विजेंद्र पूनिया ने बताया इस यात्रा का उद्देश्य सेना का मनोबल बढ़ाना और सेना को सम्मान देना है। केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोडऩे का काम किया है। बैठक का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया।
बैठक में विधायक सिद्धि कुमारी, अंशुमान सिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, यात्रा संभाग समन्वयक विजय आचार्य, महेश व्यास, प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, मुमताज अली भाटी, महामंत्री नरेश नायक, श्यामसुंदर चौधरी, महेश मुंड, मोहन ढाल, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, दीपक पारीक, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, सवाई सिंह तंवर, शिव स्वामी, राधा देवी सियाग, आस्करण भट्टड़, नवरत्न घिंटाला, कुंभाराम सिद्द, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, मनमोहन सिंह, भगीरथ चांवरिया, देवीलाल मेघवाल, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, संयोजक वेद व्यास, शिव प्रजापत, सहसंयोजक राजाराम सीगड़, जसराज सिंवर, प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कन्हैयालाल सारस्वत, कपिल शर्मा, धर्मपाल डूडी, मुकेश सैनी, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, प्रकाश मेघवाल, प्रेम गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, सरोज भोभारिया, भंवरलाल जांगिड़, विनोद गिरी, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, राजश्री कछावा, मीना आसोपा, सुशील आचार्य, सरिता नाहटा, रमजान अब्बासी, अजय खत्री, राधा खत्री, अनुराधा आचार्य, अरुण सोलंकी, विमल पारीक उपस्थित रहे।
