बीकानेर में तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले
बीकानेर। राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 98 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इसके अतिरिक्त पूर्व में किए गए दो तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। तबादला सूची में बीकानेर में कोई भी नया अधिकारी नहीं आया है, ना ही यहां से कोई गया है, लेकिन जिले के अंदर ही तीन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा को अब एएसपी सिटी लगा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी डॉ प्यारेलाल शिवरान को एएसपी ग्रामीण लगा दिया गया है। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात एएसपी देवानंद को अब पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल बीकानेर की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन