लापता हुई तीन बहनें, कहीं दिखे तो यहां करें सूचना
चूरू. राजस्थान के चूरू से तीन बहनें अचानक अलसुबह 4 बजे घर से लापता हो गई। इनमें से दो सगी बहनें और एक ममेरी बहन है। घटना 10 अप्रैल की है। साहवा थानाधिकारी अल्का सिंह का कहना है कि गांव बांय के विकास रायका ने रिपोर्ट दी कि उनके घर से तीन लड़कियां गायब हो गई, जिनमें दो खुद की बेटी है तो वहीं तीसरी लड़की बुआ की बेटी है। वह हरियाणा के भूना गांव से आई थी। तीनों का अब तक कोई सुराख नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, जिसमें तीनों को सलवार सूट पहनें मुंह पर स्कार्फ लगाकर पैदल निकलते देखा गया। तीनों ही कंधे पर बैग लटका रखे थे। मात्र घर से 8 किमी पैदल जाते तक का वीडियो ही पुलिस निकाल पाई, उसके बाद वे कहां गई…इसका कोई वीडियो नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण की आशंका जताई है। फिर दूसरे अन्य लोकेशन के वीडियो में चूरू कलेक्ट्रेट सर्किल पर एक बस से उतरती दिखीं। इसी आधार पर चूरू पुलिस ने चूरू रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फूटेज खंगाले तो ये तीनों लड़कियां दोपहर करीब 2 बजे वहां दिखाई दी।

लेकिन तीनों कौन-सी ट्रेन में बैठी यह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने सीकर, बीकानेर, जयपुर, हनुमानगढ़ व दिल्ली में कई टीमों को खोज के लिए रवाना कर दिया है। चूरू पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर तीनों लड़कियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये तीनों लड़कियां बांय तारानगर सें लापता हो गईं। लड़कियों के माता-पिता सहित पूरा परिवार बेहद चिंताजनक स्थिति में है। लड़किया कहीं भी किसी भाई को दिखें या जानकारी में आए तो पुलिस थाना साहवा चूरू में 01561-284488, 8949470464, 01562-252023 सूचित करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन