तीन बदमाशों ने दंपती का गला काटा
प्राइवेट हॉस्पिटल में दंपती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। फाइनेंसर पति अपनी पत्नी के साथ चेकअप कराने के लिए वेटिंग हॉल में बैठा था। इतने में बाइक से 3 बदमाश आए और लाठी-चाकुओं से हमला कर दिया। पति को बचाने पत्नी सामने आई तो एक बदमाश ने चाकू से उसे उसका गला काट दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पति को झालावाड़ रेफर किया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। मामला झालावाड़ के भवानीमंडी का है। भवानी मंडी के गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाला जितेंद्र उर्फ जीतू (35) और उसकी पत्नी अनिता उर्फ अनु (30) की हत्या गुरुवार दोपहर कर दी गई। दोपहर करीब 12 बजे जितेंद्र और अनु प्राइवेट हॉस्पिटल में चेकअप करवाने गए थे। जीतू और अनु वेटिंग हॉल में बैठे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर हॉस्पिटल पहुंचे। उनके हाथ में लाठी थी, जिन पर कांटेदार तार लगे हुए थे। तीनों बदमाश सीधे जीतू के पास पहुंचे और मारपीट करने लगे। बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर भैरू गुर्जर था।
आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए